लाइव न्यूज़ :

चीन की शी जिनपिंग सरकार ने अलीबाबा पर लगाया 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना, प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहार के लिए बताया दोषी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:03 IST

चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी उद्योगों पर अपना नियंत्रण बढ़ा रही है। इसी के तहत अलीबाबा कंपनी पर शी जिनपिंग ने जुर्माना लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सरकार अलीबाबा सहित कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों के बढ़ते दबदबे से चिंतित हैं।इन नेताओं का मानना है कि इंटरनेट कंपनियों का बढ़ता दबदबा चिंता की बात है।

बीजिंग: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप पर चीन के नियामकों ने शनिवार को प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहार के लिए 18.3 अरब युआन (2.8 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया है। चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी उद्योगों पर अपना नियंत्रण बढ़ा रही है।

पार्टी नेता अलीबाबा सहित चीन की बड़ी इंटरनेट कंपनियों के बढ़ते दबदबे से चिंतित हैं। इन नेताओं का मानना है कि जब उद्योग वित्त, स्वास्थ्य सेवा और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है, इंटरनेट कंपनियों का बढ़ता दबदबा चिंता की बात है।

पार्टी ने कहा कि इस साल हमारी प्राथमिकता विशेषरूप से प्रौद्योगिकी उद्योगों में एकाधिकार को समाप्त करना है। बाजार नियमन प्रशासन ने कहा कि अलीबाबा पर अपनी दबदबे की स्थिति का लाभ उठाने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।

अलीबाबा ने उसके मंच का इस्तेमाल करने वाले रिटेलर्स के बीच प्रतिस्पर्धा को सीमित किया और वस्तुओं की मुक्त आपूर्ति में अड़चन पैदा की। यह जुर्माना 2019 में कंपनी की कुल 455.71 अरब युआन या 69.5 अरब डॉलर की बिक्री के चार प्रतिशत के बराबर है। 

टॅग्स :अलीबाबा ग्रुपचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा