लाइव न्यूज़ :

चीन की मीटू पीड़िताओं ने लोगों के बीच अपनी बात रखने को लेकर बदसलूकी का सामना किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:51 IST

Open in App

ताइपे, 16 दिसंबर अलीबाबा की एक कर्मचारी ने दावा किया है कि मानव संसाधन (एचआर) अधिकारियों और ऊपरी प्रबंधन यौन उत्पीड़न के उनके आरोपों का निस्तारण नहीं करेंगे। इसलिए वह चीनी ई-कॉमर्स कंपनी के मुख्यालय में व्यस्त कैफेटेरिया में गई और जोर-जोर से अपना व्यथा बयां की।

अब वह ऑनलाइन छींटाकशी और अलीबाबा के एक उपाध्यक्ष से मानहानि के मुकदमे का सामना कर रही हैं। उन्होंने हाल में खुलासा किया कि कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

चीन में महिलाएं यौन उत्पीड़न के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ कहने पर अक्सर ही इस तरह की समस्याओं का सामना करती हैं।

सर्वाधिक हाईप्रोफाइल मामला, चीन की पूर्व टेनिस खिलाड़ी पेंग शुई का सार्वजनिक जीवन से ओझल होना है। दरअसल, उन्होंने पूर्व उच्च स्तरीय अधिकारी झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

इस तरह के माहौल में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को डर है कि बहुत कम पीड़िता आवाज उठाने की हिम्मत करेंगी।

मीटू कार्यकर्ता झोउ शियोशुआन ने कहा, ‘‘यह गलत करने वालों को मदद करेगा और कार्यस्थल को और बदतर बनाएगा। ’’

अलीबाबा की पूर्व कर्मचारी ने अपने खुद के अनुभव का हवाला देते हुए डाहे डेली से कहा कि वह अन्य महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित नहीं करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक