लाइव न्यूज़ :

चीन-अमेरिका तनावः यूएस के राजनयिकों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा, किसी भी हिस्से में नहीं जा सकेंगे

By भाषा | Updated: September 12, 2020 16:02 IST

बयान में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह नियम बीजिंग में अमेरिकी दूतावास और पूरे चीन में स्थित वाणिज्यदूतावासों के वरिष्ठ राजनयिकों एवं अन्य कर्मियों पर लागू होगा। हालांकि प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने ' दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सामान्य आदान-प्रदान और सहयोग का समर्थन किया है।'

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल अमेरिका में चीन के राजनयिकों पर लगे इसी तरह के प्रतिबंध की प्रतिक्रिया के रूप में उचित कदम करार दिया है।अमेरिका पिछले साल अक्टूबर में लागू कदमों को वापस ले ले तो यह प्रतिबंध हटाया जा सकता है। प्रवक्ता की पहचान जाहिर नहीं की गई है। अमेरिका के राजनयिकों पर पहले से ही चीन के किसी भी हिस्से में जाने और कॉलेज परिसरों तक पहुंच के लिए प्रतिबंध है।

बीजिंगः चीन और हांगकांग में काम कर रहे अमेरिका के राजनयिकों की गतिवधियों पर चीन ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की है और इसे पिछले साल अमेरिका में चीन के राजनयिकों पर लगे इसी तरह के प्रतिबंध की प्रतिक्रिया के रूप में उचित कदम करार दिया है।

शुक्रवार देर रात जारी ऑनलाइन बयान में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह नियम बीजिंग में अमेरिकी दूतावास और पूरे चीन में स्थित वाणिज्यदूतावासों के वरिष्ठ राजनयिकों एवं अन्य कर्मियों पर लागू होगा। हालांकि प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने ' दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सामान्य आदान-प्रदान और सहयोग का समर्थन किया है।'

अगर अमेरिका पिछले साल अक्टूबर में लागू कदमों को वापस ले ले तो यह प्रतिबंध हटाया जा सकता है। प्रवक्ता की पहचान जाहिर नहीं की गई है। प्रवक्ता ने कहा, '' एक बार फिर हम अमेरिका से अपील करते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारें और चीन के दूतावास और उसके कर्मियों पर लगे अनुचित प्रतिबंध हटाएं और चीन भी अमेरिका के कदमों पर परस्पर कदम उठाएगा। हालांकि अभी नए प्रतिबंधों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिका के राजनयिकों पर पहले से ही चीन के किसी भी हिस्से में जाने और कॉलेज परिसरों तक पहुंच के लिए प्रतिबंध है। 

अमेरिका ने जताई उम्मीद: दोहा शांति वार्ता से अफगानिस्तान में खत्म हो सकेगा युद्ध

अफगानिस्तान की निर्वाचित सरकार और तालिबान के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता से पहले अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान में लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की खातिर राजनीतिक खाका तैयार के लिए दोनों धड़े एक समझौते पर सहमत होंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दोहा वार्ता आरंभ होने के दौरान मौजूद रहेंगे और वह दोहा के लिए रवाना भी हो चुके हैं। अफगान सुलह प्रक्रिया के संबंध में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जे खलीलजाद ने कहा, ‘‘बीते 40 साल में पहली बार अफगान लोग साथ में बैठेंगे, सरकारी प्रतिनिधिमंडल में ऐसे लोग होंगे जो सरकार का हिस्सा नहीं हैं, चार जानी मानी महिलाएं होंगी, नागरिक समाज, राजनीतिक समूह आदि सभी तालिबान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अफगानिस्तान जिस युद्ध से जूझ रहा है उसे समाप्त करने के लिए एक राजनीतिक रूपरेखा तैयार करने के समझौते पर पहुंचेंगे।’’ बहुप्रतीक्षित दोहा शांति वार्ता शुरू होने से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए खलीलजाद ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग युद्ध को खत्म करना चाहते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा