लाइव न्यूज़ :

नैन्सी पेलोसी के प्रस्तावित ताइवान दौरे को लेकर भड़का चीन, कहा- अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 20, 2022 11:36 IST

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के अगले महीने होने वाले ताइवान दौरे को लेकर चीन ने नाराजगी जताई है। चीन ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वह ‘दृढ़ एवं कड़ी कार्रवाई’करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का चीन।खबरों के अनुसार नैन्सी पेलोसी अगले महीने ताइवान के दौरे की योजना बना रही हैं।पेलोसी का अप्रैल में ही ताइवान की यात्रा का कार्यक्रम था लेकिन कोरोना की वजह से इसे रद्द करना पड़ा था।

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी कथित तौर पर ताइवान यात्रा की अपनी योजना पर आगे बढ़ती हैं, तो चीन ‘‘दृढ़ एवं कड़ी कार्रवाई’’ करेगा।

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार, पेलोसी अगस्त में स्वशासी द्वीप की यात्रा करने की योजना बना रही हैं, जिसे चीन अपना हिस्सा मानता है। पेलोसी का अप्रैल में ही ताइवान की यात्रा का कार्यक्रम था, लेकिन तब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के कारण उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

पेलोसी बीते 25 वर्षों में अमेरिका के करीबी सहयोगी ताइवान की यात्रा करने वाली पहली शीर्ष अमेरिकी सांसद होंगी। उनसे पहले 1997 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के तत्कालीन अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच ताइवान यात्रा पर गए थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिज़ांग ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पेलोसी की यात्रा चीन की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता को गंभीर रूप से कमजोर करेगी और चीन तथा अमेरिका के रिश्तों की नींव पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा। साथ ही, इससे ताइवान के स्वतंत्र बलों को गलत संकेत मिलेगा।’’

झाओ ने कहा, ‘‘ अगर अमेरिका ने गलत रास्ते पर चलना जारी रखा, तो चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए दृढ़ एवं कड़ी कार्रवाई करेगा।’’

हालांकी, झाओ ने पेलोसी की यात्रा के खिलाफ चीन क्या कार्रवाई कर सकता है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने पेलोसी की संभावित यात्रा पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जीन-पियरे ने कहा कि ताइवान को अमेरिका का पूरा समर्थन है, साथ ही उन्होंने एक चीन नीति के प्रति भी प्रतिबद्धता भी जताई।

टॅग्स :चीनअमेरिकाTaiwanNancy Pelosi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!