लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल के दूसरी तरफ चीन ने लगा रखा है जासूसी उपकरण, PLA ने किया है स्थायी निर्माण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 31, 2018 10:58 IST

चीन ने ये जासूसी उपकरण टेलीकम्युनिशेन टॉवर में लगा रखा है। ये टॉवर चीन के तातु में स्थित है।

Open in App

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगी अपनी सीमा में टेलीकम्युनिशेन टॉवर पर जासूसी के उपकरण लगा रखा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चीन के तातु में ये टॉवर स्थित है जो अरुणाचल प्रदेश के किबितु के दूसरी तरफ स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के दूसरी तरफ स्थायी इमारतों का निर्माण किया है। 

चीन अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर दावा जताता रहा है जबकि भारत सरकार उसके दावों को कई बार गलत बता चुकी है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ नागरिकों को स्टैपल वीजा दिए जाने को लेकर भी दोनों देशों के बीच विवाद होता रहा है। 

भारत सरकार ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ आने वाले सैलानियों को दो के बजाय पाँच साल का इनर-लाइन परमिट देने का प्रस्ताव दिया है। भारत के संवेदनशील सीमार्वती इलाकों या राज्यों में सैलानियों को विशेष परमिट (इजाजत) लेना पड़ता है।

 

अरुणाचल प्रदेश तिब्बत से लगा हुआ है। तिब्बत खुद को स्वतंत्र देश बताता है जबकि चीन उसे अपना हिस्सा बताता है। तिब्बत के नेता दलाई लामा करीब छह दशकों से भारत में शरण लिए हुए हैं। चीन दलाई लामा की भारत में मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाता रहा है।

 

 

 

टॅग्स :चीनअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"