लाइव न्यूज़ :

चीन:16 लाख डॉलर की दूरसंचार धोखाधड़ी मामले में 85 को जेल

By IANS | Updated: February 2, 2018 13:55 IST

गिरोह के लोग मोबाइल के जरिए खुद को चिकित्सा कर्मचारियों का संबंधी या छात्र बता लोगों को जाली स्वास्थ्य और खाद्य संबंधी उत्पाद खरीदने के लिए तैयार करते थे।

Open in App

चीन के मंगोलिया क्षेत्र में दूरसंचार धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने 85 लोगों को 13 साल तक की कैद की सजा सुनाई है। यह मामला तब सामने आया जब इनर मंगोलिया के ऑडरेस निवासी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ जुलाई 2016 में 5,560 डॉलर की धोखाधड़ी की गई। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद पुलिस ने नवंबर 2016 में संदिग्धों की गिरफ्तारी की थी। ये अपराधी लोगों की जानकारियां बटोरने के लिए जाली मेडिकल विज्ञापन प्रकाशित कराते थे।

इसके बाद ये मोबाइल और सोशल नेटवर्किंगकिंग साइटों से उनसे संपर्क साधते थे और स्वयं को चिकित्सा कर्मचारियों का संबंधी या छात्र बताते हुए उन्हें जाली स्वास्थ्य संबंधी और खाद्य संबंधी उत्पाद खरीदने के लिए तैयार करते थे।

इन्होंने जून मध्य से नवंबर 2016 तक लगभग 8,900 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की और उनसे 16 लाख डॉलर ठगे। इस मामले में तीन दोषियों को 11 से 13 साल तक की सजा हुई है जबकि बाकी 82 को एक से छह साल कैद की सजा सुनाई गई है। 

टॅग्स :चीनटेलीकॉमक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल