लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर चीन और अमेरिका में जंग जारी, ठीकरा फोड़कर और लोगों का ध्यान बांटकर विफलताओं की लीपा-पोती कर रहा है

By भाषा | Updated: April 27, 2020 20:47 IST

कोरोना वायरस महामारी में उसकी भूमिका की जांच की मांग पर पलटवार करते हुए, अमेरिकी कार्रवाई में खामियां बतायीं और मांग की कि अमेरिकी अपनी गलती स्वीकार करे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने कोरोना वायरस के प्रति कार्रवाई को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना है।अमेरिकी कार्रवाई में खामियां बतायीं और मांग की कि अमेरिकी अपनी गलती स्वीकार करे।

बीजिंग: चीन ने वैश्विक कोरोना वायरस महामारी में उसकी भूमिका की जांच की मांग पर पलटवार करते हुए इस महामारी के प्रति अमेरिकी कार्रवाई में खामियां बतायीं और मांग की कि अमेरिकी अपनी गलती स्वीकार करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘ हम आशा करते हैं कि अमेरिका अपने लोगों और वैश्विक बिरादरी की चिंता पर कदम उठाएगा।

शायद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को भी इस जांच में मदद के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डब्ल्यूएचओ को भुगतान रोक रहे हैं क्योंकि उसने इस महामारी के खिलाफ पुख्ता कदम नहीं उठाये और चीन के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाया। अमेरिका डब्ल्यूएचओ के लिए सबसे बड़ा दानकर्ता है। चीन ने अमेरिका और अन्य देशों के इस आरोप को दृढ़ता से इनकार किया कि उसने इस महामारी के बारे में जानकारियां दबायीं, औ उसे संभावित दायरे से बहुत दूर दूर तक फैलने दिया।

सबसे पहले चीन में ही पिछले साल इस वायरस का मामलासामने आया था। सोमवार को सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने एक टिप्पणी चलायी जिसमें अमेरिकी रिपब्लिकन नेताओं पर इस महामारी को लेकर चीन पर हमला कर राजनीतिक बढ़त हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया।

शिन्हुआ ने कहा, ‘‘ दूसरों पर ठीकरा फोड़कर और लोगों का ध्यान बांटकर अपनी विफलताओं की लीपा-पोती करने की, अमेरिकी रूढ़िवादियों की कोशिश से उन लोगों को ही नुकसान होगा, जो इस महामारी से लड़ रहे हैं । उनके इस प्रयास से यह वैश्विक संघर्ष, और कठिन हो जाएगा।’’ 

टॅग्स :चीनअमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!