लाइव न्यूज़ :

चीन ने पीएम मोदी और शी जिनपिंग को बताया अच्छा दोस्त, बिश्केक में अमेरिका के संरक्षणवाद से निपटने पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: June 10, 2019 13:15 IST

उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं की इस हफ्ते बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन से इतर अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय मसलों पर एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस साल का एससीओ सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 13 और 14 जून को होना है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के उप विदेश मंत्री झांग हानहुई ने यहां एक प्रेसवार्ता में मोदी-शी की मुलाकात के सवाल पर कहा।चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध और अमेरिका-भारत के बीच उभर रहे व्यापार तनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ‘अच्छा मित्र’ बताते हुए चीन ने सोमवार को आशा जतायी कि दोनों नेता बिश्केक में होने वाली मुलाकात के दौरान अमेरिका के साथ अपने-अपने व्यापार संघर्ष को लेकर बातचीत कर सकते हैं। साथ ही वे अमेरिका के व्यापार संरक्षणवाद के खिलाफ आम सहमति पर पहुंच सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं की इस हफ्ते बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन से इतर अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय मसलों पर एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस साल का एससीओ सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 13 और 14 जून को होना है।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मोदी का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी। शी ने 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम आने पर एक पत्र भेज कर मोदी को बधाई दी थी।

चीन के उप विदेश मंत्री झांग हानहुई ने यहां एक प्रेसवार्ता में मोदी-शी की मुलाकात के सवाल पर कहा, ‘‘हम एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं। राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी अच्छे मित्र हैं। पिछले साल दोनों की वुहान में सफल अनौपचारिक बैठक हुई थी।’’

पिछले साल दोनों नेताओं ने चीन के वुहान में 27-28 अप्रैल को अनौपचारिक शिखर सम्मेलन किया था। बिश्केक में होने वाली बैठक के बारे में हानहुई ने कहा, ‘‘ बैठक के मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श जारी है। मेरा मानना है कि राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

चीन की तरफ से हम इसके सफल होने की पूरी तैयारी करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध और अमेरिका-भारत के बीच उभर रहे व्यापार तनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हो सकती है।

टॅग्स :चीननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल