लाइव न्यूज़ :

चीन के 'लापता' विदेश मंत्री की अभी तक कोई जानकारी नहीं, पद से हटाया गया, वांग यी को मिली नई जिम्मेदारी

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2023 18:07 IST

वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। 'लापता' विदेश मंत्री किन गैंग को हटा दिया गया है। गैंग 25 जून के बाद से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।

Open in App

बीजिंग: वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार 'लापता' विदेश मंत्री किन गैंग को हटा दिया गया और वांग यी ने उनकी जगह ले ली है।

दरअसल, किन गैंग कहां है, यह अभी तक अज्ञात है। गैंग आखिरी बार सार्वजनिक कार्यक्रम के तहत 25 जून को दौरे पर आए रूसी, श्रीलंकाई और वियतनामी अधिकारियों के साथ बैठक में नजर आए थे। इसके बाद से उन्हें नहीं देखा गया है।

उनके मंत्रालय ने बाद में कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से काम से दूर हैं।

दूसरी ओर पैन गोंगशेंग को चीन के केंद्रीय बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया गया है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के डिप्टी गवर्नर एवं चीन सरकारी बैंकिंग उद्योग के दिग्गज पैन गवर्नर के रूप में यी गैंग का स्थान लेंगे। अमेरिका में प्रशिक्षित अर्थशास्त्री गैंग इस पद पर पांच साल रहे हैं। 

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना का गवर्नर चीन में वित्तीय क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक होता है। हालांकि, उसका अधिकार सीमित ही होता है क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र का नियंत्रण सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पास ही रहता है। पैन इसी महीने 60 साल के हुए हैं। उन्होंने आठ जुलाई को अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन से मुलाकात की थी। इसी से ऐसे संकेत मिले थे कि उन्हें अगला गवर्नर बनाया जाने वाला है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट