लाइव न्यूज़ :

चीन, रूस ने सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया पर लगाए अहम प्रतिबंध समाप्त करने की अपील की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:10 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, तीन नवंबर (एपी) चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया के खिलाफ समुद्री भोजन और वस्त्रों के निर्यात से लेकर परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर लगी सीमा तथा विदेशों में काम करने वाले उसके नागरिकों पर और उनकी कमाई घर भेजने तक पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त करने का आग्रह किया है।

परिषद के सदस्यों को उपलब्ध कराए गए मसौदा प्रस्ताव में उत्तर कोरिया में आर्थिक मुश्किलों पर जोर दिया गया और कहा कि इन्हें और अन्य प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए “ताकि नागरिक आबादी की आजीविका बढ़ाई जा सके।”

सुरक्षा परिषद ने 2006 में परमाणु परीक्षण के बाद शुरू में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए और बाद के परमाणु परीक्षण और तेज होते बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के जवाब में उन्हें और कठिन से कठिन बना दिया। संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने 2018 में कहा था कि इन प्रतिबंधों ने सभी उत्तर कोरियाई निर्यात और उसके 90 प्रतिशत व्यापार को रोक दिया था और उन श्रमिकों के जत्थे को भंग कर दिया था जिन्हें उत्तर कोरिया ने पैसा कमाने के लिए विदेश भेजा था।

मसौदा प्रस्ताव उसी प्रस्ताव का विस्तार है जिसे रूस और चीन ने दिसंबर 2019 में पेश किया था। जब इस पर चर्चा हुई तो इसे पश्चिमी देशों के विरोध का सामना करना पड़ा और इसे कभी भी मतदान के लिए परिषद में औपचारिक रूप से पेश नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर