लाइव न्यूज़ :

चीनी नेताओं के टीका नहीं लगवाने के सवाल पर चीन ने साधी चुप्पी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:29 IST

Open in App

बीजिंग, 20 जनवरी चीन ने बुधवार को कहा कि दुनिया के कई देशों के नेताओं ने चीन में निर्मित कोविड-19 का टीका लगवाया है, लेकिन उसने वरिष्ठ चीनी नेताओं के टीका नहीं लगवाने के सवाल पर चुप्पी साधे रखी।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में विश्व के कई देशों के नेताओं के नाम गिनाए, जिन्होंने चीन में निर्मित कोविड-19 टीके लगवाए हैं।

हुआ ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन, सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकालवन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, मिस्र और इंडोनेशिया के नेताओं ने चीनी टीके लगवाए हैं।

उन्होंने कहा, “चीन ने प्रमुख समूहों में टीका उपलब्ध कराना शुरू किया है। हम सभी चीनी नागरिकों के लिए मुफ्त में टीकाकरण की शुरुआत करेंगे। उन सभी लोगों को व्यवस्थित रूप से टीका दिया जाएगा, जो मानदंडों को पूरा करते हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग और अन्य शीर्ष नेताओं ने टीका लगवाया है, हुआ ने कहा, “इस समय इस सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं है।”

प्रवक्ता ने कहा, “महामारी को रोकने और वायरस पर विजय पाने के लिए टीका हमारा अमोघ अस्त्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर