लाइव न्यूज़ :

चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य से अमेरिकी जहाजों के गुजरने पर जताया विरोध

By भाषा | Updated: August 28, 2021 11:38 IST

Open in App

बीजिंग, 28 अगस्त (एपी) चीन के रक्षा मंत्रालय ने चीन और ताइवान के बीच समुद्री क्षेत्र से अमेरिका के एक नौसैन्य युद्धक और तटरक्षक बल के पोत के गुजरने का शनिवार को विरोध किया। चीन, ताइवान पर अपना हक जताता है। मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट एक बयान में इस कदम को उकसावे वाला बताया गया। बयान में कहा गया कि यह दिखाता है कि अमेरिका 160 किलोमीटर तक फैले ताइवान जलडमरूमध्य में शांति, स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। बयान में कहा गया है, ‘‘हम इसका कड़ा विरोध और कड़ी निंदा करते हैं।’’ अमेरिकी नौसेना ने कहा कि यूएसएस किड निर्देशित मिसाइल विध्वंसक एवं तटरक्षक बल का पोत मुनरो शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र से गुजरा। ऐसे अभ्यास चीन को चेतावनी के तौर पर देखे जाते हैं जिसने हाल में ताइवान के समीप अभ्यास किए थे और इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग से इनकार नहीं किया था। अमेरिकी नौसेना के जापान आधारित सातवें बेड़े ने एक बयान में कहा कि पोतों का ताइवान जलडमरूमध्य से कानूनी रूप से गुजरना मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा