लाइव न्यूज़ :

चीन ने पाकिस्तान के लिए दूसरा आधुनिक नौसेना फ्रिगेट तैयार किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:00 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 29 जनवरी चीन ने अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान के लिए बेहतर रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस दूसरा नौसैनिक लड़ाकू पोत पेश किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा और रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।

पाकिस्तानी नौसेना ने 054 ए/ पी टाइप के चार लड़ाकू पोत के निर्माण के लिए 2017 में चीन से अनुबंध किया था। इस करार के तहत पहला पोत पिछले साल अगस्त में तैयार हुआ था।

यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना का मुख्य आधार है जिसके तहत उसके पास ऐसे 30 पोत हैं।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लिए दूसरा लड़ाकू पोत शुक्रवार को शंघाई में तैयार किया गया। इस पोत से पाकिस्तान की समुद्री रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा।

नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने समाचार पत्र से कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे उन्नत फ्रिगेट(लड़ाकू पोत) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद