लाइव न्यूज़ :

चीन को आस: मालाबार अभ्यास क्षेत्रीय शांति एवं स्थायित्व के अनुकूल होगा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:35 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, तीन नवंबर चीन ने मंगलवार को उम्मीद जतायी कि भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया का चतुष्पक्षीय मालाबार अभ्यास क्षेत्रीय शांति एवं स्थायित्व के विरूद्ध नहीं बल्कि उसके अनुकूल होगा।

मालाबार अभ्यास का पहला चरण मंगलवार को विशाखापत्तनम के समीप बंगाल की खाड़ी में शुरू होने वाला है और उसका समापन छह नवंबर को होगा। उसका दूसरा चरण 17-20 नवंबर के दौरान अरब सागर में होगा।

इस अभ्यास की शुरूआत के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेंबिन ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ हम आशा करते हैं कि प्रासंगिक देशों का सैन्य अभियान इस क्षेत्र की शांति एवं स्थायित्व के विरूद्ध नहीं बल्कि उसके अनुकूल होगा। ’’

पिछले महीने भारत ने घोषणा की थी कि आस्ट्रेलिया मालाबार अभ्यास का हिस्सा होगा जो इसे प्रभावी रूप से चतुष्पक्षीय गठबंधन के सभी चार सदस्य देशों के अभ्यास का रूप देगा।

चीन को मालाबार अभ्यास के उद्देश्य के बारे में संदेह है क्योंकि वह महसूस करता है कि यह वार्षिक अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को नियंत्रित करने का प्रयास है।

मालाबार अभ्यास 1992 में हिंद महासागर में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। जापान 2015 में इस अभ्यास से जुड़ गया।

अमेरिका चतुष्पक्षीय गठबंधन को रणनीतिक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को नियंत्रण में रखने के लिए एक सुरक्षा ढांचा देने की पैरवी करता रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर