लाइव न्यूज़ :

चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए स्वीकार्य समाधान पर दिया जोर

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:35 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 28 जनवरी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की राह में भारत के लिए अड़ंगा डालने वाले चीन ने संस्था में सुधार को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के बीच स्वीकार्य समाधान का आह्वान किया है।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सदस्यों के नेतृत्व में सुधार दिखना चाहिए। इसके लिए सघन लोकतांत्रिक वार्ता का पालन करते हुए और सर्वसम्मति बनाकर सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान निकालना चाहिए।

जोआना वरोनेका तथा अलया अहमद सैल अल थानी के साथ वांग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के लिए यूएनएससी सुधार पर अंतरसरकारी वार्ता (आईजीएन) की सह अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

वरोनेका और अल थानी संयुक्त राष्ट्र में क्रमश: पोलैंड और कतर के स्थायी प्रतिनिधि हैं।

सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए ‘जी-4’ समूह बनाने वाले भारत, जर्मनी, ब्राजील और जापान ने संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली संस्था में लंबित सुधारों को आगे बढ़ाने के वास्ते निर्णायक कदम का आह्वान किया है।

पिछले साल जी-4 के मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र के 75 वें सत्र के दौरान यूएनएससी सुधारों के लिए निर्णायक कदम उठाए जाने का आह्वान किया था। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे।

चीन के विदेश मंत्रालय ने पिछले साल जी-4 के मंत्रियों के आह्वान पर कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों में इस पर आम सहमति नहीं है। वरोनेका और अल थानी के साथ बैठक में वांग ने कहा कि सुरक्षा परिषद का सुधार संयुक्त राष्ट्र के भविष्य और इसके सदस्य देशों के महत्वपूर्ण हितों से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि सुधार में निष्पक्षता और न्याय दिखना चाहिए, विकासशील देशों की आवाज और भागीदारी बढ़नी चाहिए। छोटे और मझोले आकार के देशों को भी सुरक्षा परिषद की निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में हिस्सेदारी का मौका मिलना चाहिए तथा अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक अन्याय को सुधारना चाहिए।

‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तरीके से सुधार होना चाहिए और सदस्य राष्ट्रों की एकजुटता की रक्षा होनी चाहिए।

भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की मांग कर रहा है और उसका कहना है कि 1945 में गठित संस्था 21 वीं सदी की हकीकत को पूरा नहीं करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद