लाइव न्यूज़ :

चीन ने कोविड-19, गरीबी राहत सहयोग पर दक्षिण एशियाई देशों के साथ पहली बैठक की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:59 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, आठ जनवरी चीन ने कोविड-19 और गरीबी राहत सहयोग के साथ ही महामारी से बाधित व्यापार और आर्थिक संबंधों पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ पहली बैठक की।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि महामारी के खिलाफ सहयोग तथा गरीबी कम करने जैसे विषयों पर दक्षिण एशियाई देशों के साथ पहली बैठक छह जनवरी को हुई।

कोविड-19 से निपटने में सहयोग पर चर्चा करने के लिए चीन की उक्त देशों के साथ यह तीसरी बैठक थी। हालांकि गरीबी राहत जैसे विषयों पर यह पहली बैठक थी।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात की थी और कोविड-19 की रोकथाम, आर्थिक सुधार तथा बेल्ट एंड रोड इनीशियेटिव (बीआरआई) परियोजनाओं को बहाल करने पर चर्चा की गयी।

इसके बाद पिछले साल नवंबर में चीन ने बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ कोविड-19 को नियंत्रित करने पर उप मंत्री स्तर की वार्ता की। पहली बार चीन ने इसमें गरीबी राहत, गैर-परंपरागत सुरक्षा चुनौतियों को भी जोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा