लाइव न्यूज़ :

चीन को प्रतिरोधक सुरक्षा के लिए एक अरब से अधिक लोगों का टीकाकरण करना होगा : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:55 IST

Open in App

बीजिंग, 13 अप्रैल चीन को कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए एक अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने की जरूरत है। यह बात चीन के एक वरिष्ठ प्रतिरक्षा वैज्ञानिक ने कही है।

दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में वर्तमान में पांच कोविड-19 टीके को सशर्त विपणन या आपातकालीन सेवा के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है और यह लोगों के इस्तेमाल के लिए नि:शुल्क है।

चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुख्य प्रतिरक्षा वैज्ञानिक वांग हुआकिंग ने कहा, ‘‘टीकाकरण की दर जितनी अधिक होगी, उतना ही मजबूत प्रतिरोधक क्षमता होगी।’’

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था और पूरी दुनिया में जनजीवन को प्रभावित करने के कारण इसने महामारी का रूप ले लिया।

देश में जून तक 40 फीसदी आबादी या करीब 56 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है, जिसके तहत 1.1 अरब खुराकें दी जानी हैं।

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने मंगलवार को खबर दी कि शनिवार तक देश भर में 16.4 करोड़ लोगों को कोविड-19 को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब