लाइव न्यूज़ :

संकट में घिरे पाकिस्तान के लिए राहत, कंगाल होने से बचाने के लिए चीन कर्ज देने को तैयार, इसी हफ्ते मिलेंगे पैसे

By विनीत कुमार | Updated: February 22, 2023 16:30 IST

चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीबीडी) ने पाकिस्तान के लिए 700 मिलियन डॉलर कर्ज देने को मंजूरी दे दी है। इस बारे में पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देचाइना डेवलपमेंट बैंक से पाकिस्तान को मिलेगा 700 मिलियन डॉलर का कर्ज।पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने की घोषणा, कर्ज के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।डार के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) को इस सप्ताह पैसा मिलने की उम्मीद है।

इस्लामाबाद: वित्तीय संकट और खराब अर्थव्यवस्था के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए चीन से राहत की खबर आई है। दरअसल, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बुधवार को बताया कि चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) ने पाकिस्तान के लिए 700 मिलियन डॉलर (57,977,853,500.00, भारतीय रुपये में) के ऋण को मंजूरी दे दी है और इस संबंध में सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। डार ने ट्विटर पर लिखा, 'स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) को इस सप्ताह पैसा मिलने की उम्मीद है, जो देश के घटते विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद करेगा।'

पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चीन से ही कर्ज ले रखा है। पाकिस्तान इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है और अप्रत्याशित महंगाई ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। पाकिस्तान को इस समय पैसों की सख्त जरूरत है क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर करीब 3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इस आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के पास मुश्किल से तीन सप्ताह के आयात के लिए पैसा बचा है।

खराब हालात के बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अभी एक आर्थिक बेलआउट के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ लगातार बातचीत कर रही है। माना जा रहा है कि अगर पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज आईएमएफ से मिलता है तो उसकी अर्थव्यवस्था कुछ हद तक पटरी पर लौट सकती है। हालांकि इस बेलआउट पैकेज के बदले आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने कई सख्त शर्तें रखी हैं।

गौरतलब है कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का चालू खाते का घाटा (कैड) जनवरी में 90.2 प्रतिशत घटकर 24 करोड़ डॉलर रह गया, जो पिछले साल समान महीने में 2.47 अरब डॉलर था। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के अनुसार चालू खाते का घाटा जनवरी, 2023 में 24 करोड़ दर्ज किया गया, जबकि जनवरी, 2022 में यह 2.5 अरब डॉलर था। दिसंबर में चालू खाते का घाटा 29 करोड़ डॉलर रहा था। 

विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान, श्रीलंका की तरह दिवालिया होने के करीब पहुंच रहा है और गहरे कर्ज में डूबे अफ्रीकी देश भी चीन के लिए एक तरह का संकट बन रहे हैं। कर्ज चूक से चीन को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी अर्थव्यवस्था सुस्ती का सामना कर रही है। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनInternational Monetary Fund
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल