लाइव न्यूज़ :

'धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चीन का रवैया नहीं है ठीक', जताई गई चिंता

By भाषा | Updated: July 20, 2018 11:07 IST

पोम्पिओ ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी संकट के मद्देनजर ट्रंप प्रशासन म्यामां के खिलाफ कई कदम उठाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने वीओए न्यूज को बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस मुद्दे (धार्मिक स्वतंत्रता) के संबंध में, हमारा मानना है कि उसका (चीन का) रवैया ठीक नहीं है।

Open in App

वॉशिंगटन, 20 जुलाई: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि इंसान की धार्मिक स्वतंत्रता के बुनियादी अधिकार को लेकर चीन का रवैया ठीक नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय अगले हफ्ते धार्मिक स्वतंत्रता पर तीन दिन के सम्मेलन का आयोजन करेगा जिसमें दुनियाभर के नागरिक समाज के सदस्य, अधिकारों के लिए लड़ने वाले लोग, धार्मिक नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी जुटेंगे। 

पोम्पिओ ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी संकट के मद्देनजर ट्रंप प्रशासन म्यामां के खिलाफ कई कदम उठाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने वीओए न्यूज को बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस मुद्दे (धार्मिक स्वतंत्रता) के संबंध में, हमारा मानना है कि उसका (चीन का) रवैया ठीक नहीं है। इस संबंध में वह देश चिंता को बढ़ा रहा है।’’ 

उनसे चीन में उईगर मुस्लिमों और तिब्बती बौद्धों के दमन के बारे में सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि दुनिया में कई स्थानों पर धार्मिक स्वतंत्रता जोखिम में है लेकिन फिर भी चीन समेत अमेरिका के कई देशों के साथ आर्थिक, सैन्य और राजनीतिक मुद्दों को लेकर जटिल और व्यापक संबंध हैं।’’ 

पोम्पियो नेक कहा कि अमेरिका जिस भी देश के साथ बातचीत करता है तो उसके केंद्र में धार्मिक स्वतंत्रता के बुनियादी मानवाधिकार होते हैं। सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन के दौरान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा और हिंसा की हाल में घटी कुछ घटनाएं भी उठ सकती हैं। 

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट