लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप को जहरीला रसायन रिसिन भेजने वाली महिला के खिलाफ तय किए गए आरोप

By भाषा | Updated: December 16, 2020 09:23 IST

Open in App

ब्राउंसविले (अमेरिका), 16 दिसंबर (एपी) व्हाइट हाउस और टेक्सास की कई कानून प्रवतन एजेंसियों को डाक के जरिए खतरनाक जहरीला रसायन रिसिन भेजने के मामले में एक कनाडाई महिला के खिलाफ खतरा पैदा करने और जैविक हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं।

अभियोजन ने मंगलवार को बताया कि टेक्सास के ब्राउंसविले में ग्रैंड ज्यूरी ने सुनवाई के दौरान पास्केल फेरियर के खिलाफ 16 आरोप लगाए गए। कनाडा के मांट्रियल इलाके की 53 वर्षीय निवासी फेरियर उन्हीं आरोपों के तहत वाशिंगटन में संघीय अधिकारियों की हिरासत में है।

फेरियर के वकील ने हाल में लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। आगामी दिनों में महिला की ब्राउंसविले में एक न्यायाधीश के समक्ष पेशी की संभावना है।

फेरियर को अमेरिका-कनाडा की सीमा पर गिरफ्तार किया गया था। उसने व्हाइट हाउस को रिसिन वाला लिफाफा भेजकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की साजिश के आरोपों को कबूल नहीं किया था।

फेरियर पर यह भी आरोप लगा है कि उसने छह हिरासत केंद्रों और टेक्सास में रियो ग्रांड वैली में कानूनी एजेंसियों के दफ्तर में रिसिन के कुछ पैकेट भेजे थे। हालांकि, इन पैकेटों के संपर्क में आकर कोई अस्वस्थ नहीं हुआ था।

संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के हलफनामे के मुताबिक व्हाइट हाउस को भेजे पत्र में फेरियर ने ट्रंप को ‘‘बदसूरत तानाशाह जोकर’’ बताया था और उनसे तुरंत पद छोड़ने के लिए कहा था। व्हाइट हाउस तक पहुंचने से पहले ही पैकेट को कब्जे में ले लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला