लाइव न्यूज़ :

सीडीसी ने भारत यात्रा के लिए 'लेवल वन' कोविड-19 स्वास्थ्य नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 10:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 नवंबर अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए ‘लेवल वन‘ नोटिस जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि अगर किसी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है तो संक्रमण की जद में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।

यात्रा संबंधी स्वास्थ्य नोटिस पाकिस्तान के लिए भी जारी किया गया है। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के लिए दूसरे और तीसरे स्तर का यात्रा परामर्श जारी किया था। इसमें कहा गया था कि एक ओर जहां नागरिकों से आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाता है, वहीं भारत जाने वालों को अपराध और आतंकवाद के कारण अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य यात्रा नोटिस 'लेवल वन' में कहा, "यदि आप एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) अधिकृत किसी टीके की सभी खुराक ले चुके हैं, तो आपको कोविड-19 होने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।"

भारत के लिए अपने परामर्श में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अशांति के कारण जम्मू-कश्मीर के साथ ही सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा नहीं करने का आग्रह किया था।

इसने कहा था, “भारतीय अधिकारियों के मुताबिक बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध हुए हैं।”

पाकिस्तान के लिए अपने परामर्श में मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण के कारण बलोचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के बिल्कुल आसपास के क्षेत्र में भी यात्रा नहीं करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल