लाइव न्यूज़ :

सीडीसी ने भारत यात्रा के लिए 'लेवल वन' कोविड-19 स्वास्थ्य नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 नवंबर अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए पहले स्तर का (लेवल वन) नोटिस जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि अगर किसी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है तो संक्रमण की जद में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।

सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य यात्रा नोटिस 'लेवल वन' में कहा, "यदि आप एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) अधिकृत किसी टीके की सभी खुराक ले चुके हैं, तो आपको कोविड-19 होने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।"

स्वास्थ्य नोटिस में कहा गया है कि सुनिश्चित करें कि भारत की यात्रा करने से पहले आपका टीकाकरण पूर्ण रूप से हो गया है। यात्रियों को भारत में सुझावों या आवश्यकताओं का पालन करना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना और दूसरों से छह फुट की दूरी रखना शामिल है।

भारत में सोमवार को कोविड-19 के पिछले 287 दिनों में सबसे कम 8,865 नये मामले दर्ज किए गए। अगस्त में, अमेरिका ने भारत के लिए अपने यात्रा परामर्श में थोड़ी राहत देते हुए इसे दूसरे स्तर यानी: मध्यम तक कर दिया था।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी थी और भारत को स्तर चार (लेवल 4) में रखा था। उस समय भारत कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा