लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस की कार्रवाई में कार चालक की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 09:17 IST

Open in App

ब्रूकलिन सेंटर (अमेरिका), 12 अप्रैल (एपी) अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सुनवाई शुरू हो जाने के बीच मिनेसोटा के ब्रूकलिन सेंटर में पुलिस की गोलीबारी में एक कार चालक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

ब्रूकलिन सेंटर पुलिस के बयान के अनुसार, अधिकारियों को पता चला कि कार चला रहे डाउंटे राइट के खिलाफ वारंट जारी है, जिसके बाद उसे रविवार अपराह्न दो बजे से कुछ समय पहले पुलिस ने रोका।

पुलिस ने कहा कि जब उसने राइट को पकड़ने की कोशिश की, तो वह फिर से वाहन में सवार हो गया और उसने वहां से जाने की कोशिश की। वह कुछ दूर आगे ही गया था कि तभी एक अधिकारी ने वाहन पर गोली चलाई।

पुलिस ने बताया कि वाहन कुछ दूर आगे जाकर एक अन्य वाहन से टकरा गया। इस दौरान एक अन्य महिला यात्री घायल हो गई।

‘स्टार ट्रिब्यून’ ने बताया कि इस घटना में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के खिलाफ ब्रूकलिन सेंटर में लोगों ने प्रदर्शन किया।

ब्रूकलिन सेंटर के मेयर माइक इलियॉट ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रूकलिन सेंटर में गोलीबारी की घटना त्रासदीपूर्ण है। हम प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी।’’

ब्रूकलिन सेंटर पुलिस विभाग ने कहा कि उसने ‘ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल एप्रीहेंशन’ से इस मामले की जांच करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात