लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हमला: दो और लोग गिरफ्तार, गिटारवादक ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: January 19, 2021 09:27 IST

Open in App

डलास/इंडियानापोलिस (अमेरिका), 19 जनवरी (एपी) एफबीआई ने कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हुए हमले के मामले में टेक्सास के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, संसद भवन पर हमला करने वाली भीड़ में से जिन लोगों की तस्वीरों के पोस्टर एफबीआई ने जारी किए थे उनमें नजर आए गिटारवादक ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एफबीआई की एक प्रवक्ता ने बताया कि गाय रेफिट (48) को शुक्रवार को विली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं मैथ्यू कार्ल मजोक्को (37) को रविवार को सैन एंटोनियो से गिरफ्तार किया गया।

हलफनामे के अनुसार रेफिट छह जनवरी की वारदात के एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। रेफिट पर न्याय में बाधा डालने और गैरकानूनी प्रवेश का आरोप लगाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मैथ्यू पर कैपिटल में गैरकानूनी प्रवेश और उपद्रव करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, कैपिटल में घुसने वाली भीड़ के साथ नजर आए गिटारवादक, जिस पर आरोप है कि उसने पुलिस पर ‘मिर्च का स्प्रे’ किया, उसने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एफबीआई के इंडियानापोलिस कार्यालय की प्रवक्ता क्रिस बेवेंडर ने बताया कि एफबीआई ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें कैपिटल में दंगा करने वालों की तस्वीरें थीं और लोगों से उनकी पहचान करने में मदद की अपील की गई थी। जॉन रेयार शेफर इस पोस्टर में था और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर कई आरोप दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे लगातार करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब