लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर को लेकर कनाडा के म्यूजियम ने माफी मांगी, भारतीय उच्चायोग ने दर्ज कराई थी शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 13:49 IST

काली के विवादित पोस्टर का प्रदर्शन कनाडा के आगा खान म्यूजियम में किया गया था। हिंदू नेताओं से मिली शिकायत के बाद भारतीय उच्चायोग ने ये पूरा मामला कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देविवादित पोस्टर पर आगा खान म्यूजियम ने मांगी माफी भारतीय उच्चायोग ने जताई थी आपत्तिपोस्टर से हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप है

 फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डाक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर के प्रदर्शन को लेकर कनाडा के आगा खां म्यूजियम ने माफी मांगी है। आगा खां म्यूजियम ने ये कदम ओटावा स्थित भारतीय भारतीय उच्चायोग की आपत्ति जताने के बाद उठाया। बता दें कि भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के अधिकारियों के सामने ये मामला उठाया था और मांग की थी कि सारी आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाया जाए।

अपने बयान में भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि उन्हें कनाडा के कई हिंदू नेताओं की ओर से शिकायत मिली है कि आगा खान म्यूजियम में दिखाए गए विवादित पोस्टर में हिंदू देवी-देवताओं की बेअदबी की गई है। भारतीय उच्चायोग ने इसे तुरंत हटाने की अपील की थी।

जिस आगा खान म्यूजियम में इस विवादित पोस्टर का प्रदर्शन हुआ था उसने बयान जारी कर कहा कि म्यूजियम को इस बात का खेद है कि अंडर द टेंट प्रोजेक्ट के तहत दिखाई गई 18 वीडियोज में से एक को लेकर विवाद हुआ।

क्या है पूरा मामला

दरअसल फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की आने वाली डाक्यूमेंट्री  फिल्म  'काली' का पोस्टर कनाडा में जारी किया गया था। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए और एलजीबीटी समुदाय का झंडा थामे दिखाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लीना पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। देश के कई राज्यों में लीना मणिमेकलई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा ट्विटर पर "अरेस्ट लीना मणिमेकलई" हैशटैग भी ट्रेंड कराया गया। भारतीय उच्चायोग की शिकायत पर कनाडा के आगा खान म्यूजियम ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन  लीना मणिमेकलई ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए हैं। अपनी गिरफ्तारी की मांग पर लीना ने कहा कि "अरेस्ट लीना" की जगह "लव यू लीना" हैशटैग ट्रेंड कराया जाना चाहिए।

टॅग्स :फिल्म डायरेक्टरहिन्दी सिनेमा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीट्विटरकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट