लाइव न्यूज़ :

Canada shooting: कनाडा में गोलीबारी की घटना में 16 लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर की भी गई जान

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2020 08:20 IST

कनाडा में ये 30 सालों में ऐसी सबसे बड़ी घटना है। पुलिस के अनुसार इस घटना में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। उसने पुलिस के कपड़े पहन रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में एक शख्स की गोलीबारी में 16 लोगों की गई जान, हमलावर भी मारा गयाहमलावर की पहचान 51 साल के गैब्रिएल वॉर्टमैन के तौर पर की गई है

कनाडा के नोवा स्कॉटिया प्रांत में रविवार को हुई एक गोलीबारी की घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इसे पिछले 30 सालों में कनाडा में ऐसी सबसे बड़ी घटना के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार शूटर ने पुलिस की यूनिफॉर्म पहन रखी थी और वह भी मारा गया है। करीब 12 घंटे चले इस गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अफसर के भी मारे जाने की खबर है।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हैलिफैक्स शहर से 100 किलोमीटर उत्तर एक छोटे शहर पोर्टापिक में एक घर के अंदर और बाहर कई शव मिले हैं। कई घरों में आग भी लगाई गई है। यह इलाका कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के तहत था। इस घटना को जिस संदिग्ध ने अंजाम दिया उसकी पहचान 51 साल के गैब्रिएल वॉर्टमैन के तौर पर की गई है। 

पुलिस के अनुसार वो यहां कुछ दिनों से ही रह रहा था। उसने पुलिस की ड्रेस पहन रखी थी और अपनी कार को भी पुलिस की गाड़ी की तरह का लुक दे दिया था। इन सब के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गोलीबारी की इस घटना पर दुख जताया है। 

उन्होंने ट्वीट कह कहा- 'नोवा स्कॉटिया में इस घटना से सभी प्रभावित लोगों के साथ हम हैं। कनाडा के सभी लोगों की ओर से हम ये बताना चाहते हैं, सभी आपके साथ हैं और आगे भी रहेंगे।'

वहीं, नोवा स्कॉटिया के प्रमुख स्टीफन मैक्नील ने कहा, 'यह हमारे प्रांत के इतिहास में हिंसा का सबसे नृशंस कृत्य है।' आरसीएमपी के प्रवक्ता डेनियल ब्रायन ने संदिग्ध के अलावा 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कनाडाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा