लाइव न्यूज़ :

कनाडा: क्यूबेक प्रांत में धर्मिक पहनावे पर रोक वाला बिल पास, सरदार पगड़ी और मुस्लिम औरतें ड्यूटी पर नहीं पहन पाएंगी हिजाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 18, 2019 20:54 IST

बिल को क्यूबेक की गठबंधन सरकार ने पेश किया था, जिसे नेशनल असेंबली में हफ्ते भर चली मैराथन बहस के बाद पारित किया जा सका।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के क्यूबेक में धार्मिक पहनावे पर रोक लगाने वाला बिल पास हो गया है।इस बिल के लागू होने पर सिख पगड़ी और मुस्लिम औरतें सरकारी नौकरी में ड्यूटी के दौरान बुर्का या हिजाब नहीं पहन सकेंगी।

कनाडा के क्यूबेक प्रांत में धार्मिक पहनावे पर रोक लगाने वाला विवादित विधेयक पास हो गया। इसके लागू होने पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक, सरकारी वकील, जज और पुलिसवाले ड्यूटी के दौरान किसी तरह का धार्मिक पहनावा नहीं पहन सकेंगे।

बिल के कानून बनने पर सरकारी ड्यूटी के दौरान सरदार पगड़ी, मुस्लिम औरतें बुर्का या हिजाब, ईसाई लोग क्रॉस और और यहूदी टोपी नहीं पहन सकेंगे।

बिल को क्यूबेक की गठबंधन सरकार ने पेश किया था, जिसे यहां की नेशनल असेंबली में हफ्ते भर चली मैराथन बहस के बाद पारित किया जा सका।

धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने वाले इस विधेयक को 'बिल 21' के नाम से भी जाना जाता है, जोकि 35 के मुकाबले 73 वोटों से पारित हुआ।

क्यूबेक सरकार के प्रमुख फ्रैंकाइस लीगॉल्ट ने बिल के समर्थन में कहा कि सरकार को धर्मनिरपेक्ष रखने के लिए इसे लागू करना जरूरी है। 

विपक्षी नेताओं ने बिल का विरोध किया और उसे नागरिकों की धार्मिक आजादी पर प्रतिबंध लगाने वाला बताया। 

मानवाधिकार संगठनों ने भी सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है और से कनाडा अनेकता वाली सांस्कृतिक छवि के खिलाफ बताया। धार्मिक संगठनों ने भी बिल का विरोध किया है। कुछ जानकार यह भी आशंका जता रहे हैं कि इस बिल के लागू होने से कई लोग सरकारी नौकरियां भी छोड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सरकारी संस्थानों ने इस बिल का विरोध किया है और कहा कि वे इसको लागू नहीं होने देंगी। बिल के कारण उपजे हालात से प्रांत में तनाव की आशंका बनी है। 

बीते अप्रैल में इस बिल के विरोध में हजारों की तादाद में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता के तहत सरकार की इस पहल का स्वागत भी किया है।

टॅग्स :कनाडाधार्मिक खबरेंसिखइस्लामक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल