लाइव न्यूज़ :

विदेशों में कोविड-19 के मामलों को लेकर अपनी आंखें बंद नहीं रख सकते: ब्रिटिश मंत्री

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:57 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 मार्च ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दूसरे देशों में जाकर छुट्टियां मनाने के विरूद्ध चेतावनी दी है और एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि पड़ोसी यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस में वृद्धि से टीकाकरण के फायदों पर ग्रहण लग सकता है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा कि यदि यात्रा योजनाओं पर कड़ाई से नियंत्रण नहीं लगाया गया तो यात्रियों द्वारा घातक वायरस की नयी किस्मों को साथ लेकर आने का जोखिम है । वालेस ने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘‘ ब्रिटेन के बाहर जो कुछ हो रहा है, उससे हम आंखें और कान बंद नहीं रख सकते।’’

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘ हम अपने टीकाकरण अभियान के फायदे को जोखिम में नहीं डाल सकते। यदि हम किसी तरह लापरवाह हो जाते हैं और नयी किस्मों को लेकर आ जाते हैं जो जोखिम में डालने वाली हैं, तो लोग उसके बारे में क्या कहेंगे।’’

उनका बयान सप्ताहांत पर आया जब इंगलैंड अपने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आधे से अधिक वयस्कों को टीका लगा चुका है।

इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस सप्ताह यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ बातचीत करने की संभावना है क्योंकि कोविड-19 टीके की आपूर्ति को लेकर विवाद जारी है। सोमवार को मीडिया में ऐसी खबर आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर