लाइव न्यूज़ :

शांत ग्रेटा थनबर्ग, शांत, अपने गुस्से को काबू करो, फिल्में देखो, मस्ती करोः ट्रंप 

By भाषा | Updated: December 12, 2019 20:47 IST

ट्रंप ने ग्रेटा को अपने दोस्तों के साथ पुरानी फिल्में देखने की सलाह तक दे डाली। ट्रंप ने ट्वीट किया, “यह बुरा है। ग्रेटा, अपने गुस्से को काबू करो और फिर अपने दोस्त के साथ कोई पुरानी अच्छी फिल्म देखने जाओ। शांत ग्रेटा, शांत।” ट्रंप का यह ट्वीट बुधवार को टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ की घोषणा के बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटा पिछले साल स्वीडन की संसद के सामने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अकेले प्रदर्शन करने के लिए पहली बार चर्चा में आई थीं।ग्रेटा ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी। ग्रेटा ऑटिज्म से संबंधित एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ चुनी गई 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पर चुटकी लेते हुए कहा है कि जलवायु कार्यकर्ता को अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना चाहिए।

साथ ही ट्रंप ने ग्रेटा को अपने दोस्तों के साथ पुरानी फिल्में देखने की सलाह तक दे डाली। ट्रंप ने ट्वीट किया, “यह बुरा है। ग्रेटा, अपने गुस्से को काबू करो और फिर अपने दोस्त के साथ कोई पुरानी अच्छी फिल्म देखने जाओ। शांत ग्रेटा, शांत।” ट्रंप का यह ट्वीट बुधवार को टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ की घोषणा के बाद आया है।

ग्रेटा पिछले साल स्वीडन की संसद के सामने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अकेले प्रदर्शन करने के लिए पहली बार चर्चा में आई थीं। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में ग्रेटा ने ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में विफल होने के लिए “आपकी हिम्मत कैसे हुई(हाउ डेयर यू)” के शीर्षक वाले अपने वक्तव्य से दुनिया के नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया था।

जिसके बाद ग्रेटा ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी। ग्रेटा ऑटिज्म से संबंधित एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लोगों को मेलजोल बढ़ाने में समस्या होती है। ग्रेटा की इस बीमारी ने भी उन्हें आलोचकों के निशाने पर खड़ा कर दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने उन्हें “दुस्साहसी बच्चा” कहा है।

बीते सितंबर में न्यूयॉर्क में ग्रेटा के दिए भाषण के बाद भी ट्रम्प ने ट्वीट किया था ''वह बेहद खुशहाल युवा लड़की (हैप्पी यंग गर्ल) नजर आ रही है, जो उज्ज्वल और अद्भुत भविष्य की तलाश में है। देखकर अच्छा लगा।” 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाग्रेटा थनबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!