लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक का पत्रकारों की जासूसी के लिए किया गया इस्तेमाल, ByteDance ने स्वीकार की बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 23, 2022 15:04 IST

चीनी तकनीकी दिग्गज बाइटडांस के कर्मचारियों ने दो पत्रकारों को ट्रैक करने के लिए टिकटॉक के डेटा को अनुचित तरीके से एक्सेस किया। बाइटडांस ने खुद इस बात को स्वीकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइटडांस के कर्मचारियों ने दो पत्रकारों को ट्रैक करने के लिए टिकटॉक के डेटा को अनुचित तरीके से एक्सेस किया।कर्मचारियों ने पत्रकारों के आईपी पते पर ये जानने का प्रयास किया कि क्या वे उसी स्थान पर हैं जहां कर्मचारियों को गोपनीय जानकारी लीक करने का संदेह है।बाइटडांस के अधिकारियों ने कहा कि वे यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं।

नई दिल्ली: लोकप्रिय वीडियो ऐप टिक्कॉक की चीनी मूल कंपनी बाइटडांस ने स्वीकार किया कि उसके कुछ कर्मचारियों ने दो पत्रकारों के टिकटॉक यूजर डेटा को अनुचित तरीके से एक्सेस किया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार, बाइटडांस के कर्मचारियों ने इस साल की शुरुआत में कंपनी की जानकारी के लीक होने की जांच के असफल प्रयास के हिस्से के रूप में डेटा एक्सेस किया और दो पत्रकारों, एक पूर्व बजफीड रिपोर्टर और एक फाइनेंशियल टाइम्स के रिपोर्टर और कंपनी के कर्मचारियों के बीच संभावित कनेक्शन की पहचान की जा सके।

कर्मचारियों ने पत्रकारों के आईपी पते पर ये जानने का प्रयास किया कि क्या वे उसी स्थान पर हैं जहां कर्मचारियों को गोपनीय जानकारी लीक करने का संदेह है। न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा पहले बताए गए इस खुलासे से अमेरिकी यूजर डेटा के बारे में सुरक्षा चिंताओं को लेकर वॉशिंगटन में सांसदों और बाइडन प्रशासन का टिकटॉक पर दबाव बढ़ सकता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में शामिल बाइटडांस के चार कर्मचारियों को निकाल दिया गया, जिनमें चीन में दो और अमेरिका में दो शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि वे यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं। 

अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को उनके सरकारी स्वामित्व वाले उपकरणों पर टिकटॉक डाउनलोड करने या उपयोग करने से प्रतिबंधित करने के लिए कांग्रेस इस सप्ताह कानून पारित करने के लिए तैयार है और एक दर्जन से अधिक राज्यपालों ने राज्य के कर्मचारियों को राज्य के स्वामित्व वाले उपकरणों पर टिकटॉक का उपयोग करने से रोक दिया है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने एक बयान में कहा कि पत्रकारों की जासूसी करना, उनके काम में दखल देना या उनके स्रोतों को डराना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अपनी औपचारिक प्रतिक्रिया तय करने से पहले हम इस कहानी की अधिक पूरी तरह से जांच करेंगे। बजफीड न्यूज प्रवक्ता लिजी ग्राम्स ने कहा कि कंपनी रिपोर्ट से बहुत परेशान है, ये कहते हुए कि ये पत्रकारों के साथ टिकटॉक यूजर्स की निजता और अधिकारों के लिए घोर अवहेलना दिखाती है।

फोर्ब्स ने गुरुवार को बताया कि बाइटडांस ने लीक के स्रोत की खोज के उद्देश्य से एक गुप्त निगरानी अभियान के हिस्से के रूप में बजफीड में काम करने वाले कुछ लोगों सहित कई फोर्ब्स पत्रकारों को ट्रैक किया था। फोर्ब्स के मुख्य सामग्री अधिकारी रान्डेल लेन ने इसे स्वतंत्र प्रेस के विचार और एक कार्यशील लोकतंत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर सीधा हमला बताया।

टॅग्स :टिक टोकचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल