लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार की चिंताओं के बीच बुल्गारियाई मतदाता नयी संसद के लिए कर रहे हैं मतदान

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:34 IST

Open in App

सोफिया, 11 जुलाई (एपी) बुल्गारियाई मतदाता अप्रैल में त्रिशंकु संसद होने और कोई गठबंधन सरकार नहीं बनने की वजह से रविवार को नयी संसद के लिए हो रहे मध्यावधि चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नवीनतम ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार भी पहले की तरह ही संसद की तस्वीर रह सकती है लेकिन इस बार पूर्व प्रधानमंत्री बोयको बोरिस्सोव की जीईआरबी पार्टी का समर्थन घट सकता है। ओपिनियन पोल में इसकी एक वजह कार्यवाहक सरकार द्वारा उनके कार्यकाल में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया गया है।

नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्य भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कदम नहीं उठाने और मीडिया की आजादी के मामले में कानून के राज की कमी को लेकर बुल्गारिया की लगातार आलोचना करते रहे हैं। विरोधियों द्वारा बोरिस्सोव के खिलाफ चलाए जा रहे भ्रष्टाचार रोधी अभियान को पिछले महीने उस समय बल मिला जब अमेरिका के राजकोष विभाग ने बुल्गारिया के कई अधिकारियों और नेताओं पर भ्रष्टाचार की वजह से पाबंदी लगा दी।

बोरिस्सोव के कट्टर आलोचक राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने बुल्गारियाई मतदाताओं से ‘‘बेहतर के लिए बदलाव हेतु’’ बड़े पैमाने पर मतदान की अपील की है।

गौरतलब है कि 12 हजार मतदान केंद्रों पर स्थानीय समयानुसार शाम आठ बजे मतदान संपन्न होगा। इसमें 67 लाख मतदाता 240 प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान कर रहे हैं। प्राथमिक नतीजे रविवार करीब आधी रात आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर