लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने की अयोध्या राम मंदिर पर बीबीसी की 'पक्षपातपूर्ण' कवरेज की निंदा

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2024 17:30 IST

ब्रिटेन की संसद में बोलते हुए बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी ने बताया कि यह एक मस्जिद के विनाश का स्थल था, इस तथ्य को भूलकर कि यह 2,000 से अधिक वर्षों से एक मंदिर था।

Open in App
ठळक मुद्देब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी ने बताया कि यह एक मस्जिद का विनाश का स्थल था, जहां राम मंदिर बनाउन्होंने कहा, जबकि ब्रॉडकास्टर ने इस तथ्य को नहीं बताया कि यह 2,000 से अधिक वर्षों से एक मंदिर थाउन्होंने बीबीसी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की गलत करवेज पर दुख प्रकट किया

लंदन: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह की बीबीसी की कवरेज ब्रिटिश संसद में उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब एक सदस्य ने इसे "पक्षपातपूर्ण" करार दिया और कहा कि बीबीसी को "दुनिया भर में क्या चल रहा है इसका एक सभ्य रिकॉर्ड" प्रदान करना चाहिए। ब्रिटेन की संसद में बोलते हुए बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी ने बताया कि यह एक मस्जिद के विनाश का स्थल था, इस तथ्य को भूलकर कि यह 2,000 से अधिक वर्षों से एक मंदिर था।

ब्लैकमैन ने कहा, "पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक किया गया। भगवान राम का जन्मस्थान होने के नाते यह दुनिया भर के हिंदुओं के लिए बहुत खुशी की बात थी।" उन्होंने कहा,"बहुत दुख की बात है कि बीबीसी ने अपने कवरेज में निश्चित रूप से बताया कि यह एक मस्जिद के विनाश का स्थल था, इस तथ्य को भूलकर कि ऐसा होने से पहले 2,000 से अधिक वर्षों से यह एक मंदिर था।"

सांसद ने अन्य संसद सदस्यों से बीबीसी की निष्पक्षता और दुनिया भर में वास्तव में क्या चल रहा है, इसका एक सभ्य रिकॉर्ड प्रदान करने में उसकी विफलता पर सरकारी समय में बहस के लिए समय देने के लिए कहा।"

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विशाल मंदिर का 22 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम में अभिषेक किया गया, जिसमें विदेशियों सहित हजारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की, जबकि सरकारी कार्यालय, अन्य प्रतिष्ठान और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अभिषेक दिवस पर आधे दिन के लिए बंद रहे। कुछ राज्यों ने 'सूखा दिन' घोषित किया और मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों को शाम तक बंद रखने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित अभिषेक समारोह के तुरंत बाद, भक्तों ने अयोध्या में भगवान राम की 'प्राण प्रतिष्ठा' का जश्न मनाने के लिए देशभर में दीपावली मनाई। अगले दिन, राम मंदिर के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिये गये। पहले 11 दिनों में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये। 

टॅग्स :राम मंदिरLondonब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं