लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन अफगानिस्तान में आतंकवाद के उभार को रोकने में पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:05 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 नवंबर ब्रिटेन, अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने और युद्धग्रस्त देश में आतंकवाद के उभार को रोकने समेत साझा चिंताओं के मामलों पर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि निगेल केसी ने कहा कि ब्रिटेन अगस्त में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि इस्लामाबाद और कराची की तीन दिवसीय यात्रा के लिए पाकिस्तान आए केसी ने पाकिस्तान के सैन्य, असैन्य नेताओं के साथ अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर चर्चा की। केसी ने सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ, विदेश सचिव सोहेल महमूद और अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मुहम्मद सादिक के साथ अफगानिस्तान से संबंधित मामलों पर बैठकें कीं।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘केसी ने अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर चर्चा की, जिसके लिए ब्रिटेन पहले ही 25 लाख अफगानों, खासकर महिलाओं और बच्चियों के लिए पांच करोड़ पाउंड की धनराशि देने का वादा कर चुका है। यह धनराशि इस साल अफगानिस्तान के लिए ब्रिटेन की तरफ से 28.6 करोड़ पाउंड की सहायता के लिए जताई गई प्रतिबद्धता के तहत है।’’

ब्रिटेन के दूत ने अपनी बैठक में समावेशी राजनीति, महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा स्थिति सहित आपसी सरोकार के क्षेत्रों पर भी चर्चा की। केसी ने कहा, ‘‘ब्रिटेन अफगानिस्तान में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करने को प्रतिबद्ध है और हमारी नीति व्यावहारिक भागीदारी में से एक है। हम अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने और अफगानिस्तान में आतंकवाद के उभार को रोकने के लिए साझा चिंताओं के मामलों पर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’

अफगानिस्तान पर चर्चा के अलावा, विशेष प्रतिनिधि ब्रिटेन और पाकिस्तान के बीच व्यापार के अवसरों पर चर्चा करने के लिए कराची में व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। केसी ने कहा कि ब्रिटेन और पाकिस्तान के बीच व्यापार और लोगों का आपसी संबंध काफी मजबूत है। दोनों देशों के रिश्तों को ब्रिटेन में रह रहे 16 लाख पाकिस्तानी प्रवासियों ने और मजबूती दी है। केसी ने कहा, ‘‘मैं ब्रिटेन से संबद्ध अफगान लोगों को अफगानिस्तान से निकालने के हमारे प्रयासों के समर्थन के लिए पाकिस्तान का आभारी हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर