लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने फ्रांस की धमकी पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:38 IST

Open in App

लंदन,29अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अगर फ्रांस अपने बंदरगाहों पर ब्रिटेन के पोतों को रोकने की धमकी पर अमल करता है तो उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

फ्रांस के अधिकारियों द्वारा ब्रिटेन की मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं पर जुर्माना लगाए जाने और एक नौका को बृहस्पतिवार को रातभर बंदरगाह में खड़ा रखने के बाद ब्रिटेन ने फ्रांस के राजदूत को तलब किया। दरअसल, ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद लंदन और पेरिस के बीच संबंध खराब हुए हैं। फ्रांस ने धमकी दी है कि अगर ब्रिटेन के जलक्षेत्र में फ्रांस की नौकाओं को मछली पकड़ने के लिए और अधिक अनुमति नहीं दी गई तो वह ब्रिटेन की नौकाओं को रोकेगा और उसके पोतों की जांच को और कड़ी करेगा।

पर्यावरण मंत्री जॉर्ज यूस्टाइस ने स्काई न्यूज से कहा,‘‘ हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं, लेकिन अगर वे इसपर अमल करते हैं, तो दोनों समान बर्ताव करेंगे और हममें उसी तरीके से प्रतिक्रिया देने की क्षमता है।’’

ब्रिटेन सरकार ने कहा कि फ्रांस की राजदूत कैथरीन कोलोना को शुक्रवार को विदेश कार्यालय में तलब किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां