लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: संसद में बच्चों को लाने पर पाबंदी लगाए जाने से सांसद नाराज

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:00 IST

Open in App

लंदन, 24 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के सांसदों ने संसद में बच्चों को लाने पर पाबंदी लगाए जाने के मामले पर बुधवार को संसदीय नियमों में बदलाव की मांग की।

लेबर पार्टी की सांसद स्टेला क्रीजी ने कहा है कि उन्हें एक परिचर्चा में अपने बेटे पिप को लाने के बाद हाउस ऑफ कॉमंस की ओर से एक पत्र मिला था।

उन्होंने कहा कि वह पहले पिप और बड़ी बेटी को बिना किसी परेशानी के संसद में ला चुकी थीं, लेकिन उन्हें बताया गया कि सितंबर में नियम बदले जा चुके हैं। अब सांसदों को सलाह दी गई है कि उन्हें बच्चों को अपने साथ नहीं लाना चाहिये।

उप प्रधानमंत्री तथा कंजरवेटिव नेता डॉमिनिक रॉब ने कहा कि वह क्रीजी से ''बहुत सहानुभूति'' रखते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय सदन के अधिकारियों पर निर्भर करता है।

ग्रीन पार्टी की सांसद कैरोलीन लुकास ने कहा कि बच्चों पर पाबंदी लगाना ''बेतुका'' है।

हाउस ऑफ कॉमंस के स्पीकर लिंडसे होयले ने कहा कि उन्होंने संसदीय संचालन समिति को नियमों की समीक्षा करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने कहा, ''सलाह कल दी गई थी...हालांकि, नियमों को संदर्भ में देखा जाना चाहिए और वे समय के साथ बदलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर