लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने नवलनी को जहर देने के मामले से जुड़े रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:21 IST

Open in App

ब्रिटेन सरकार ने रूस के विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी को जहर देने के मामले से जुड़े रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के सदस्यों समेत सात रूसी नागरिकों की संपत्ति जब्त कर ली और उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक नवलनी पिछले साल प्रतिबंधित नर्व एजेंट नोविचोक जहर के हमले से मरने की हालत में पहुंच गए थे। ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका के साथ अपने स्वायत्त रासायनिक हथियार प्रतिबंध व्यवस्था के तहत कार्रवाई कर रहा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा, "चूंकि एक साल पहले एलेक्सी नवलनी पर भयानक हमला हुआ था, ब्रिटेन इस भयावह कृत्य के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया देने में सबसे आगे रहा है।" उन्होंने कहा, "हमारे रासायनिक हथियार प्रतिबंध नियम और रासायनिक हथियार निषेध संगठन के माध्यम से हम एक स्पष्ट संदेश भेज रहे हैं कि रूस द्वारा रासायनिक हथियारों का कोई भी उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और इस मामले में एक पारदर्शी आपराधिक जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्वपुतिन ने ईरान के लिए ‘अटूट’ समर्थन की घोषणा की, मोजतबा को नया नेता नियुक्त होने पर बधाई दी

कारोबारअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बजाय संकट के साथी रूस पर ही भरोसा करने में भलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!