लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से मुकाबले को बूस्टर टीके की संभावनाएं तलाश रहा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:12 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ फरवरी ब्रिटेन ने सोमवार को इस बात के संकेत दिए कि वैज्ञानिक साल के अंत तक बूस्टर टीके की संभावना तलाशने में जुटे हैं ताकि मौजूदा टीकाकरण के जरिए उत्पन्न रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाने का प्रयास करने वाले कोविड-19 वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप समेत किसी भी स्वरूप से निपटा जा सके।

बूस्टर खुराक पूर्व में लगाए टीकों के प्रभाव को बढ़ाने में सहायता प्रदान करती है।

ब्रिटेन में टीका विकास मामलों के मंत्री नदीम जहावी ने कहा कि के शरद ऋतु में बूस्टर की आवश्यकता पड़ सकती है। साथ ही लोगों से अपील की कि वह वर्तमान में देश में लगाए जा रहे टीकों पर पूरी तरह भरोसा रखें। अब तक ब्रिटेन में अत्याधिक जोखिम की श्रेणी वाले करीब एक करोड़ 20 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है।

डेली टेलीग्राफ में जहावी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के अन्य स्वरूपों से और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमारे वैज्ञानिक और चिकित्सा सलाहकार मौजूदा टीकों के नए संस्करण को लेकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, हालांकि, ‘‘हमें इस बात को दिमाग में रखना चाहिए कि हालिया अध्ययन दर्शाते हैं कि वर्तमान में ब्रिटेन में लगाए जा रहे टीके देश में मौजूद कोविड-19 के स्वरूपों के खिलाफ बेहतर नतीजे देने में सक्षम हैं।’’

जहावी ने कहा, ‘‘जहां तक ब्रिटेन से बाहर के अन्य स्वरूप का सवाल है तो हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि मौजूद टीकों की प्रभाव क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। स्वास्थ्य प्रणाली की रक्षा करने के लिए भी यह बेहद आवशयक है।’’

जहावी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब एक छोटे अध्ययन से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक एस्ट्राजेनेका का टीका, दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से उपजी कम तीव्रता की बीमारी से केवल न्यूनतम स्तर की सुरक्षा देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां