लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका से जुड़े वायरस के नए स्वरूप के मामलों की पुष्टि की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:05 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 दिसंबर ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोविड-19 के नए स्वरूप के भी दो मामले ब्रिटेन में मिले हैं।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जिस तरह नया स्वरूप मिला है, उसी तरह दक्षिण अफ्रीका में वायरस के अलग प्रकार का पता चला है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि वायरस के नए स्वरूप के कारण देश संक्रमण के दूसरे लहर का सामना करना पड़ रहा है।

हैंकॉक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नए स्वरूप के दोनों मामले में लोग पिछले कुछ हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका से यात्रा कर लौटे व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वायरस के नए स्वरूप का सामने आना बहुत चिंताजनक है क्योंकि यह बहुत तेजी से संक्रमण फैलाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप के अलावा भी वायरस में बदलाव हुआ है।’’

मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की और कहा कि पिछले एक पखवाड़े में दक्षिण अफ्रीका से आए लोगों या उनके संपर्क में आने वालों को तुरंत पृथक-वास में चले जाना चाहिए।

ब्रिटेन के वैज्ञानिक दक्षिण पूर्व इंर्लैंड में एक प्रयोगशाला में वायरस के नए स्वरूप की जांच जांच कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के कारण ब्रिटेन के बड़े हिस्से को पाबंदी का सामना करना पड़ेगा। ब्रिटेन में बुधवार को संक्रमण के 36,804 मामले आए। महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार इतने मामले आए हैं।

संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में क्रिसमस के बाद 26 दिसंबर से श्रेणी चार की पाबंदी लगायी जाएगी।

संक्रमण से बचाव के लिए संशोधित नियमों के तहत श्रेणी एक से तीन के तहत वाले इलाके में रहने वाले लोग क्रिसमस पर एक दूसरे से मिल-जुल सकते हैं। श्रेणी चार के इलाके में रहने वाले लोग घर के सदस्यों के साथ ही क्रिसमस मना पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी