लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने 10 लाख पाउंड कीमत के मुगल कालीन खंजर और म्यान के निर्यात पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:52 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 जुलाई ब्रिटिश सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए 18वीं सदी में मुगल काल में निर्मित खंजर और म्यान के निर्यात पर अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार ने यह कदम 10 लाख पाउंड मूल्य की इस दुर्लभ कलाकृति को ब्रिटिश संस्थानों या खरीददारों को मौका देने के लिए उठाया है।

यह खंजर भारत में ब्रिटिश उपनिवेश स्थापित करने के शुरुआती दौर में अहम भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट क्लाइव का है और भारत में रहने के दौरान उन्होंने इसे प्राप्त किया था।

माना जाता है कि क्लाव ने यह खंजर 1757 में हुई प्लासी की लड़़ाई में ईस्ट इंडियां कंपनी की ओर से अपनी बंगाल विजय के बाद प्राप्त किया।

ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री कैरोनिन डिनेंज ने बताया, ‘‘यह खूबसूरत मुगलकालीन खंजर और म्यान भारत और ब्रिटेन को बहुत सिखाता है और उस समय राजनयिक उपहार की प्रकृति को बताता है।मुझे उम्मीद है कि इसका खरीददार मिल जाएगा जिससे आने वाले सालों तक अध्ययन किया जा सकेगा।’’

विशेषज्ञों ने बताया कि इस खंजर और म्यान की कीमत 11,20,000 पाउंड (करीब 11.3 करोड़ रुपये) है और इसका मूठ हरे रंग का है जिसमें कीमती पत्थर लगे हुए हैं जबकि खंजर का भारतीय इस्पात बेहतरीन है। वहीं, म्यान 1650 में रेशमी किनारी के साथ लकड़ी का बना हुआ है। इसपर ईरानी प्रभाव दिखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला