लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने भारत के लिये जीवन रक्षक आपूर्ति में 3 ऑक्सीजन ‘फैक्ट्री’ भी जोड़ीं

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:47 IST

Open in App

लंदन, 28 अप्रैल ब्रिटेन ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में और महत्वपूर्ण ऑक्सीजन उपकरण भारत भेजेगा, जिसमें तथाकथित “ऑक्सीजन कारखाने” भी शामिल हैं जो प्रति मिनट उच्च स्तर पर ऑक्सीजन के उत्पादन में सक्षम हैं।

उत्तरी ऑयरलैंड में अतिरिक्त भंडार से तीन ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां भेजी जाएंगी जिनमें से प्रत्येक प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन के उत्पादन में सक्षम है जो एक बार में 50 लोगों के इस्तेमाल के लिये पर्याप्त है।

एक शिपिंग कंटेनर के आकार के ये छोटे कारखाने भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यापक मांग को कुछ हद तक पूरा कर पाएंगे। भारत में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन मुख्य जरूरतों में से एक है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने संवाददाताओं से कहा, “हम सबने भारत में क्या हो रहा है उसकी भयावह तस्वीरें देखी हैं। जिस किसी ने भी वो तस्वीरें देखीं हैं उन सभी को इससे दुख हुआ।”

उन्होंने कहा, “भारत इस बात की याद दिलाता है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और यह इस बात का संकेत है कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना