लाइव न्यूज़ :

Brics Summit 2023: ये 6 देश एक जनवरी 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बनेंगे, देखें लिस्ट में कौन-कौन, जानें इन देशों की खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 24, 2023 15:01 IST

Brics Summit 2023:  ब्रिक्स देशों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को समूह के नए सदस्यों के रूप में शामिल करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के अग्रणी तेल उत्पादकों में से एक सऊदी अरब के आने से समूह में आर्थिक ताकत बढ़ेगी।अमेरिका के नेतृत्व वाली वित्तीय व्यवस्था के प्रतिद्वंद्वी के रूप में खुद को स्थापित करने की संभावना बढ़ जाएगी। ब्रिक्स की सदस्यता सऊदी अरब के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त लगती है, जिसने चीन के साथ संबंध विकसित किए हैं।

Brics Summit 2023: एक जनवरी, 2024 को ब्रिक्स देशों का समूह बड़ा हो जाएगा। 5 देश का समूह अब 11 होगा। प्रमुख उभरते बाजार देश अपने वैश्विक प्रभाव का विस्तार कर रहे हैं। शीर्ष तेल निर्यातक सऊदी अरब, अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया जाएगा।

दुनिया के अग्रणी तेल उत्पादकों में से एक सऊदी अरब के आने से समूह में आर्थिक ताकत बढ़ेगी और अमेरिका के नेतृत्व वाली वित्तीय व्यवस्था के प्रतिद्वंद्वी के रूप में खुद को स्थापित करने की संभावना बढ़ जाएगी। ब्रिक्स की सदस्यता सऊदी अरब के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त लगती है, जिसने चीन के साथ संबंध विकसित किए हैं।

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता जोहान्सबर्ग में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में अपने ब्रिक्स समूह का विस्तार करने पर सहमत हुए। यह 2010 के बाद पहला विस्तार होगा। विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने जून में कहा था कि सऊदी अरब मध्य पूर्व में ब्रिक्स क्लब का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसका व्यापार पिछले साल 160 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

जिससे एक लंबी प्रक्रिया पर मुहर लग गई। इस फैसले की घोषणा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में की। रामफोसा ने घोषणा की कि नए सदस्य एक जनवरी, 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के बाद नए सदस्यों के बारे में निर्णय पर सहमति बनी। रामफोसा ने जोहानिसबर्ग में समूह के शिखर सम्मेलन के अंत में कहा, "ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण पर हमारी आम सहमति है।"

उन्होंने कहा, "हमने अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "हम ब्रिक्स के साथ साझेदारी बनाने में अन्य देशों के हितों को महत्व देते हैं और हमने अपने विदेश मंत्रियों को ब्रिक्स साझेदारी मॉडल तथा संभावित देशों (जो समूह में शामिल होना चाहते हैं) की सूची विकसित करने का काम सौंपा है।"

टॅग्स :BRICSअमेरिकासऊदी अरबइराकरूसचीनसाउथ अफ़्रीकामिस्रEgypt
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका