लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में भारी बारिश से तबाहीः भूस्खलन, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हुई, 300 से ज्यादा बेघर, राष्ट्रपति ने कहा- जोखिम वाले क्षेत्रोंं में नहीं होगा निर्माण

By अनिल शर्मा | Updated: February 21, 2023 12:47 IST

ब्राजीला का साओ सेबस्टियाओ शहर सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां सड़क संपर्क भी कट गया। वहीं, बचाव दल लापता, घायल और मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि हताहतों की संख्या अभी बढ़ सकती है।सरकारी बयान के मुताबिक, साओ सेबस्टियाओ शहर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ साओ सेबस्टियाओ के तटीय शहर का दौरा किया।

साओ पाउलो: ब्राजील के साओ पाउलो के अटलांटिक तट पर भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। ब्राजील के एक समाचार पत्र फोल्हा डी एस पाउलो ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि हताहतों की संख्या अभी बढ़ सकती है। साओ पाउलो राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि साओ सेबस्टियाओ शहर में सबसे ज्यादा 35 मौत हुई है जबकि उबातुबा में सात वर्षीय लड़की की मौत की खबर है।

राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि भूस्खलन और बड़ी बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में अब घरों का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। साओ पाउलो राज्य के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एक दिन पहले हुई 36 मौतों के अलावा चार और लोग मारे गए हैं, लेकिन अभी और लोगों के हताहत होने की आशंका है क्योंकि तीन दर्जन लोग अभी भी लापता हैं।

लूला ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ साओ सेबस्टियाओ के तटीय शहर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर नए घरों का निर्माण करके लगभग 91,000 लोगों के शहर के पुनर्निर्माण में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों जैसी प्रमुख बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने का काम पहले करना है।

खबरों के अनुसार, साओ सेबस्टियाओ, उबातुबा, इल्हाबेला और बर्टिओगा के शहर सबसे बुरी तरह प्रभावित कुछ इलाकों में शामिल हैं। यहां आपदा के हालात हैं जिसके मद्देनजर कार्निवल उत्सव रद्द कर दिया गया है। इस रविवार (19 फरवरी) रात 11 बजे तक, 200 से अधिक लोग विस्थापित हो गए और 300 बेघर हो गए। सड़कों पर जाम लग गया। 

साओ सेबस्टियाओ शहर सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां सड़क संपर्क भी कट गया। वहीं, बचाव दल लापता, घायल और मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। साओ सेबेस्टियाओ के महापौर फेलिप ऑगस्टो ने कहा, “हमारे बचाव दल कई स्थानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, यह अफरा-तफरी की स्थिति है।” उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण दर्जनों लोग लागता हैं और 50 से ज्यादा घर ढह गए हैं।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह देश के इतिहास में कम समय में दर्ज किया गया सबसे तीव्र तूफान था और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से जुड़ा नहीं था। राज्य सरकार के मुताबिक, 24 घंटे से भी कम समय में कुछ जगहों पर 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। जो इतनी कम अवधि में ब्राजील में अब तक हुई सबसे ज्यादा बारिश है। राज्य सरकार ने कहा कि अकेले बर्टियोगा में इस अवधि के दौरान 687 मिलीमीटर बारिश हुई।

मोगी-बर्टिओगा हाईवे, जो बैक्सडा सैंटिस्टा क्षेत्र में कार्य करता है, को बंद कर दिया गया था, और रियो-सैंटोस हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई थी। जलापूर्ति भी बाधित रही।

टॅग्स :BrazilFlood
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल