लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच डाउनिंग स्ट्रीट के कार्यक्रम से बोरिस जॉनसन विवादों में घिरे

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:59 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 दिसंबर कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान सामाजिक मेल-जोल पर लगी रोक के बीच पिछले साल दिसंबर में डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित एक कथित समारोह की तस्वीर रविवार को सामने आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन विवादों में घिर गए हैं।

‘द संडे मिरर’ ने तथाकथित ‘क्रिसमस क्विज’ की तस्वीर प्रकाशित की और बताया कि यह समारोह 15 दिसंबर, 2020 को आयोजित किया गया था। डाउनिंग स्ट्रीट ने स्वीकार किया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने वैश्विक महामारी के दौरान कर्मियों का धन्यवाद देने के लिए ‘‘डिजिटल माध्यम से कुछ समय के लिए इसमें भाग लिया’’ था, लेकिन विपक्षी ‘लेबर पार्टी’ का कहना है कि यह उस समय लागू रहे नियमों का उल्लंघन है।

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री नादिम जहावी ने प्रधानमंत्री के बचाव में कहा, ‘‘आपको इस तस्वीर में क्या दिखा? हमें रात में आयोजित एक डिजिटल क्विज कार्यक्रम में 10 से 15 मिनट के लिए भाग लेते प्रधानमंत्री दिखाई दिए, ताकि वह अपने उन कर्मियों को धन्यवाद दे सकें, जिनके पास हर दिन काम पर आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ निकटता से काम करने वाले दो अन्य लोग उनके कार्यालय में बैठे हैं। मेज पर कोई शराब नहीं है। वे जूम कॉल कर रहे हैं। वे लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुए डिजिटल कॉल कर रहे हैं। देशभर में कई लोगों ने जूम पर इस प्रकार के कार्यक्रम किए।’’

यह तस्वीर उस समय की है, जब इंग्लैंड में ‘टियर दो’ के प्रतिबंध लागू थे और लोगों को घर में एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने की हिदायत थी।

'संडे मिरर' के अनुसार, क्रिसमस क्विज कार्यक्रम में भाग लेने वाले कर्मी कथित तौर पर विभिन्न कंप्यूटर के आस-पास एकत्र हुए। ऐसा बताया जा रहा है कि लोगों के इन समूहों ने सभा करने पर लागू प्रतिबंध संबंधी नियम तोड़े और पास के एक सुपरमार्केट से खरीदकर शराब पी।

डाउनिंग स्ट्रीट के बयान में कहा गया, ‘‘यह एक डिजिटल क्विज थी। महामारी से निपटने के उपायों को लागू करने के लिए डाउनिंग स्ट्रीट के कर्मचारियों को प्राय: कार्यालय आना पड़ता है, इसलिए जो लोग काम के लिए कार्यालय में थे, उन्होंने कार्यस्थल पर अपनी मेज से डिजिटल कार्यक्रम में भाग लिया होगा।’’

प्रधानमंत्री का कार्यालय लॉकडाउन का उल्लंघन कर समारोहों में भाग लेने को लेकर पहले भी विवादों में घिर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना