लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के औपचारिक तौर पर अलग होने को 'शानदार लम्हा' बताया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 22:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, एक जनवरी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के औपचारिक रूप से अगल होने (ब्रेक्जिट) को ‘ शानदार लम्हा’ करार दिया और नये साल के अपने संदेश में जटिल वार्ता प्रक्रिया के उपरांत 27 सदस्यीय इस आर्थिक समूह से अपने देश के अलग होने के बाद अब चीजें ‘अलग और बेहतर’ ढंग से कर पाने का अपनी सरकार का सामर्थ्य व्यक्त किया।

तकनीकी रूप से यूरोपीय संघ से 31 जनवरी, 2020 को अलग होने के बावजूद ब्रिटेन एकल बाजार और सीमाशुल्क संघ के सदस्य के तौर पर इस समूह से जुड़ा हुआ था, लेकिन यह सदस्यता बृहस्पतिवार रात ग्यारह बजे समाप्त हो गई। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने नये मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की शर्तों के तहत नयी व्यापारिक साझेदारी शुरू की है।

ब्रिटेन में 2016 में लोगों ने ब्रेक्जिट के पक्ष में मतदान किया था जिसके साढे तीन साल बाद ब्रिटेन औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से अलग हो गया। लेकिन वह 11 महीने तक यूरोपीय संघ के व्यापार नियमों से बंधा रहा और दोनों पक्षों ने अपने भावी आर्थिक साझेदारी पर सघन वार्ता की।

आखिरकार क्रिसमस के मौके पर ऐतिहासिक संधि पर सहमति बनी और बुधवार को ब्रिटेन में कानून बना।

ब्रेक्जिट संक्रमण की अवधि खत्म होने के साथ ही ब्रिटेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता आखिरी क्षण के एफटीए के आधार पर खत्म हो गयी। एफटीए को ब्रिटेन की संसद ने बुधवार को मंजूरी दी थी। रात ग्यारह बजे ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी।

जॉनसन ने कहा, ‘‘हमारे देश के लिए यह शानदार लम्हा है। अब हमारे पास आजादी है और इसका अधिकतम लाभ उठाना हम पर निर्भर करता है। ’’

कोविड-19 के खिलाफ मंजूर टीके के रूप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ‘‘उम्मीद की किरण’’ के तौर पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘2021 में सूर्योदय हुआ है और निश्चित ही हामरे पास ये टीके होंगे। ’’

बीबीसी के अनुसार नयी व्यवस्था के तहत ब्रिटेन के विनिर्माताओं की यूरोपीय संघ के अंदरूनी बाजारों में शुल्कमुक्त पहुंच होगी जिसका अर्थ होगा कि समूह और ब्रिटेन के बीच वस्तुओं की आवाजाही पर आयात शुल्क नहीं होगा। हालांकि व्यापार और लोगों को यात्राओं के लिए अधिक कागजी कार्रवाई करनी होगी। वैसे बैंकिंग और सेवा क्षेत्र को लेकर अनिश्चिचता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी