लाइव न्यूज़ :

सोमालिया: राजधानी मोगादिशू में दोहरा बम विस्फोट, 18 की मौत, 20 घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 10:04 IST

सोमालिया के सुरक्षाबल राष्ट्रपति पैलेस पर हमले को नाकाम करने में सफल रहे लेकिन सुरक्षाबलों ने जैसे ही विस्फोटकों से भरे वाहन को रोकना चाहा, उसमें विस्फोट हो गया।

Open in App

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में दोहरा बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आमिन एंबुलेंस के निदेशक अब्दुकादिर अब्दिर्रहमान ने कहा कि शुक्रवार को हुए दोहरे विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई है।अब्दुर्रहमान ने कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हमने 18 शव बरामद किए हैं। 20 घायल हैं और हम घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले गए हैं।"सोमालिया के सुरक्षाबल राष्ट्रपति पैलेस पर हमले को नाकाम करने में सफल रहे लेकिन सुरक्षाबलों ने जैसे ही विस्फोटकों से भरे वाहन को रोकना चाहा, उसमें विस्फोट हो गया।इससे पहले पुलिस ने बताया था कि राष्ट्रपति पैलेस में घुसने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों को खदेड़ दिया, इनमें से तीन को मार गिराया गया।पुलिस अधिकारी अहमद अब्दुल्ले ने सिन्हुआ को बताया, "उन्होंने विला सोमालिया में घुसने की कोशिश की लेकिन हमारे सुरक्षाबलों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों ने पैलेस की ओर जा रहे वाहन का पीछा किया लेकिन इसमें पहले ही विस्फोट हो गया।"पहला विस्फोट शुक्रवार को शाम लगभग छह बजे हुआ, जब विस्फोटकों से भरे वाहन में डॉर्बिन होटल के पास विस्फोट हो गया।दूसरा विस्फोट इसके तुरंत बाद विला सोमालिया के पास हुआ।

टॅग्स :सोमालियाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल