लाइव न्यूज़ :

लाहौर में हाफिज सईद के घर के बाहर बम धमाका, तीन लोगों की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:09 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 23 जून पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर हुए जबरदस्त कार बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जौहर टाऊन की बीओआर सोसायटी में सईद के घर के बाहर स्थित पुलिस जांच चौकी पर बम धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि घायलों को जिन्ना अस्पताल ले जाया गया है, जहां छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पंजाब पुलिस के प्रमुख इनाम गनी ने कहा कि अगर जानी-मानी हस्ती के घर के बाहर कोई पुलिस चौकी नहीं होती तो इस घटना में ''बड़ा नुकसान'' हो सकता था उनका इशारा सईद की ओर था।

संवाददाताओं से पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक इनाम गनी ने कहा कि कार बम धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए हैं। गनी ने इसे ''आतंकी'' घटना करार देते हुए कहा, '' कार में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। जो ‘टॉरगेट’ था उसके घर के बाहर पुलिस चौकी थी। कार पुलिस चौकी को पार नहीं कर सकी।''

उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारी धमाका स्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रहे हैं। सीटीडी यह पता लगाएगा कि क्या यह आत्मघाती हमला था या नहीं?

जिन्ना अस्पताल के डॉ याह्या सुल्तान ने कहा कि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं और अस्पताल में भर्ती कराए गए 17 घायलों में से छह की हालत नाजुक है।

गृह मंत्री शेख राशिद ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि धमाका किस तरह का था, इसका पता लगाया जा रहा है और संघीय एजेंसियां जांच में पंजाब सरकार का सहयोग कर रही हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह बेहद शक्तिशाली धमाका था, जिसके चलते इलाके के कई घरों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। धमाके के कारण एक मकान की छत भी ढह गई।

पुलिस के मुताबिक, धमाका स्थल के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल और रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद अफवाह फैली कि घटना के समय सईद घर में ही मौजूद था।

उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में दोषी 71 वर्षीय सईद लाहौर की कोट लखपत जेल में सजा काट रहा है। सईद के नेतृत्व वाला जमात-उद-दावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है जोकि 2008 के मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान चली गई थी। संयुक्त राष्ट्र ने सईद को आतंकी घोषित किया हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात