बोकोहराम करेगा एक और लड़की को रिहा, 111 लड़कियों को किया था अगवा: नाइजीरियाई पुलिस

By भाषा | Published: March 25, 2018 10:03 AM2018-03-25T10:03:40+5:302018-03-25T10:03:40+5:30

लीह शरीबू की मां ने बताया कि बातचीत के बाद बोकोहराम के चरमपंथियों ने बुधवार को उसकी 105 अन्य सहपाठियों को तो रिहा कर दिया, लेकिन लीह को बंदी बनाये रखा था, क्योंकि वह एक ईसाई है और उसने इस्लाम धर्म कबूलने से इनकार कर दिया था।

Boko Haram to Free 1 More Kidnapped Girl: Nigerian Police | बोकोहराम करेगा एक और लड़की को रिहा, 111 लड़कियों को किया था अगवा: नाइजीरियाई पुलिस

बोकोहराम करेगा एक और लड़की को रिहा, 111 लड़कियों को किया था अगवा: नाइजीरियाई पुलिस

मैदुगिरी, 25 मार्च: नाइजीरिया के उत्तरी दापची गांव से पिछले महीने 111 लड़कियों को अगवा करने वाले इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम ने अपहृत लड़कियों में से एक और को रिहा करने की बात कही है। यह जानकारी नाइजीरियाई पुलिस के प्रमुख ने रविवार को दी। लीह शरीबू की मां ने बताया कि बातचीत के बाद बोकोहराम के चरमपंथियों ने बुधवार को उसकी 105 अन्य सहपाठियों को तो रिहा कर दिया, लेकिन लीह को बंदी बनाये रखा था, क्योंकि वह एक ईसाई है और उसने इस्लाम धर्म कबूलने से इनकार कर दिया था।

उसी वक्त उन्होंने पांच अन्य लड़कियों को भी अगवा किया था, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है और माना जाता है कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने की कोशिश के दौरान ये लड़कियां भगदड़ में मारी गयीं हैं।

पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद अबूबकर ने रविवार को  बताया कि लड़की की रिहाई में कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए उन्होंने दापची का दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारी तादाद में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से इन प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है।

बहरहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की को कब मुक्त किया जायेगा।लड़की के पिता नाथन शरीबू ने पुष्टि की कि उन्होंने लीह के दापची के लिये रवाना होने की बात सुनी है। लड़कियों को अगवा करने वाले समूह के प्रमुख ने भी उसकी रिहाई की पुष्टि की है।
 

Web Title: Boko Haram to Free 1 More Kidnapped Girl: Nigerian Police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे