लाइव न्यूज़ :

Khaleda Zia Dies: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन पर 7 दिनों का शोक, BNP ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 10:46 IST

Khaleda Zia Dies: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Open in App

Khaleda Zia Dies: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने अपनी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद मंगलवार को सात दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की। बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं जिया का ढाका के ‘एवरकेयर’ अस्पताल में उपचार के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।

समाचार पोर्टल ‘टीबीएसन्यूजडॉटनेट’ के अनुसार, बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में सात दिवसीय शोक कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जिसके तहत नयापलटन स्थित बीएनपी के केंद्रीय कार्यालय और देशभर में पार्टी कार्यालयों पर काले झंडे लगाए जाएंगे। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनकी स्मृति में काले बैज पहनेंगे।

बांग्लादेश में पार्टी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर दुआ महफिलें (प्रार्थना सभाएं) आयोजित की जाएंगी और कुरान पढ़ी जाएगी। बीएनपी के केंद्रीय कार्यालय, पार्टी अध्यक्ष के ढाका स्थित गुलशन कार्यालय और जिला कार्यालयों में शोक पुस्तिकाएं रखी गई हैं ताकि सदस्य और आम जनता उनकी याद में चंद शब्द लिख सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। 

टॅग्स :खालिदा जियाबांग्लादेशशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल