लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन एवं ऑस्टिन जापान एवं दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा के लिए होंगे रवाना

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 मार्च (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन एशिया में अमेरिका के प्रभाव को मजबूत करने के लिए सोमवार को जापान एवं दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने से कई माध्यमों से उत्तर कोरिया तक पहुंचने की कोशिश की है, लेकिन उसे अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है और ऐसे में उसके पड़ोसियों, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ वार्ताएं और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं।

ब्लिंकन और ऑस्टिन अपने बड़े क्षेत्रीय सहयोगियों जापान एवं दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के मकसद से यात्रा के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद, ब्लिंकन और बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन अलास्का के एंकरेज में वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

ब्लिंकन और ऑस्टिन पत्रकारों, नागरिक समाज के सदस्यों एवं अन्य लोगों से भी डिजिटल माध्यम से मुलाकात करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ डिजिटल माध्यम से मुलाकात की थी और ‘क्वाड’ के सदस्यों से कहा था, ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र का मुक्त और स्वतंत्र रहना आवश्यक है’’।

‘क्वाड’ दरअसल चार देशों- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का एक समूह है और 2007 में इसकी स्थापना के बाद से इन चार सदस्यों देशों के प्रतिनिधि समय-समय पर मिलते रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर