लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर 100 से अधिक मिलाइलें दागीं, पूरे देश में मचा हाहाकार

By रुस्तम राणा | Updated: December 29, 2022 17:25 IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि रूस ने 120 से अधिक मिसाइलें लॉन्च कीं।

Open in App
ठळक मुद्दे जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि रूस ने 120 से अधिक मिसाइलें लॉन्च कींयूक्रेनी सेना ने आने वाली रूसी मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को मार गिराने की सूचना दीराजधानी कीव समेत पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने लगे

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन की राजधानी सहित उसके कई क्षेत्रों में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मिसाइलों से हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर 100 से अधिक रूसी मिसाइलें दागी गई हैं। पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि रूस ने 120 से अधिक मिसाइलें लॉन्च कीं।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने "रणनीतिक विमानों और जहाजों से लॉन्च की गई हवा और समुद्र आधारित क्रूज मिसाइलों" के साथ चुनिंदा क्षेत्रों में विस्फोटक ड्रोन से हमला किया है। मास्को ने अक्टूबर से साप्ताहिक आधार पर इस तरह के हमले करने शुरू किए हैं जिससे यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। 

हमलों के बाद, यूक्रेनी सेना ने आने वाली रूसी मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को मार गिराने की सूचना दी, लेकिन कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रही हैं, जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति को नुकसान पहुँचा है। इस हमले से सर्द भरे मौसम में यूक्रेन के नागरिकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार, मिसाइल हमले को रोकने के लिए गुरुवार को राजधानी कीव में वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय किया गया। राजधानी में बिजली कटौती की चेतावनी दी गई है, लोगों से पानी जमा करने और अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए कहा गया है।

कई क्षेत्रों में यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि आने वाली कुछ रूसी मिसाइलों को रोक दिया गया। यूक्रेनी सेना के उत्तरी कमान ने कहा कि देश के उत्तर-पूर्व में रूस की सीमा पर स्थित सुमी क्षेत्र में दो विमान गिराए गए।

रूसी मिसाइलों के टुकड़ों ने कीव के डार्नित्सकी जिले में दो निजी इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शहर के अधिकारियों ने कहा कि नीपर नदी के पास स्थित एक औद्योगिक सुविधा और एक खेल का मैदान भी क्षतिग्रस्त हो गया। तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल